बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने से कर्मियों में दहशत का माहौल..

प्रयागराज। लगभग पूरे विश्व में फैल चुके कोरोना वायरस से लोगो मे भय और डर का माहौल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है ।
सरकार और लोगो ने इससे निपटने के लिए जरूरी एहितयात बरतना भी शुरू कर दिए है जिससे लोगो को इस भयानक वायरस से दूर रखा जा सके। केंद्र सरकार,प्रदेश सरकार ने अडवाइजरी जारी कर के लोगो को एक साथ एक जगह ना जमा होने की अपील की है।
और समस्त कार्यलयों में जहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस होती थी वहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस तत्काल प्रभाव से रोक दिया है, लेकिन इसके विपरीत इन तमाम सरकारी निर्देशो और अपील को धता बताते हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य और जान दोनो से खिलवाड़ किया जा रहा है जी हां ये मामला है इलाहाबाद विश्वविद्यालय का जहां संविदा कर्मचारियों से आज भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस करवाया जा रहा है।
जिससे कर्मचारियों में डर का माहौल व्यापत है और आने वाले समय मे अगर इन कर्मियों में इस प्रकार की समस्या पायी जाती है तो इसके लिए दोषी कौन होगा?




