Latestमेला समाचार

नियम विरुद्ध भर्तियों की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम, छात्रों ने कहा हम जांच में करेंगे सहयोग

इलाहाबाद, (अनुराग शुक्ला)। आज इलाहाबाद लोक सेवा आयोग पहुंची सीबीआई टीम ने आयोग का निरीक्षण करने के पश्चात सीबीआई के SP राजीव रंजन व उनकी टीम के लोगों ने प्रतियोगी छात्रों से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि सपा सरकार में भर्तियों में हुई धांधली से पर्दा उठाने के लिए आज सीबीआई की 9 सदस्यी टीम आज इलाहाबाद पहुंच गई।

जुटाए साक्ष, मचा हड़कंप

आयोग में जांच करने पहुंची सीबीआई टीम को देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हडकंप मच गया।  सीबीआई सुबह से सपा सरकार में हुई भर्तियों और जांच संबंधित दस्तावेज जुटाने में लगी रही। भर्तियों में हुई धांधली से पर्दा उठाने सीबीआई इलाहाबाद कैंप  भी लगाने जा रही है। यहां सीबीआई प्रतियोगी छात्रों से मिलकर उनसे साक्ष्य लेगी।

नियमों को ताक पर रखकर हुई थी भर्तियां

उत्तर प्रदेश में सपा शासन में लोक सेवा आयोग की ओर से निकली विभिन्न भर्तियों में नियमों को ताक पर रख मनमानी तरीके से भर्तियां की गई। सपा कार्यकाल अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 के दौरान निकली करीब 600 से ज्यादा भर्तियों में हुई इस धांधली से जल्द ही सीबीआई पर्दा उठाएगी। भर्तिर्यो में हुई इस धांधली की जांच करने आज सीबीआई की नौ सदस्यीय जांच टीम आईपीएस राजीव रंजन के नेतृत्व में इलाहाबाद पहुंची।

छात्र जांच में करेंगे सीबीआई का सहयोग

तमाम छात्रों ने सीबीआई से न्याय की गुहार करते हुए निष्पक्षता से जांच की आशा की और कहा हम छात्रों से जो भी सहयोग चाहिए हम लोग सभी आपका साक्ष्यों के साथ सहयोग करेंगे और पूरी मदद करेंगे इस पर सीबीआई के एसपी ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा सीबीआई की मदद करने वाले छात्रों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा और हम लोग इलाहाबाद में एक कार्यालय बना रहे हैं जहां आप लोग आएं और साथ के साथ अपनी बात को दमदारी से रखें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button