ए. पी.जे अब्दुल कलाम ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी शक्तिशाली बनाया । गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी मंडल की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश एपीजे अब्दुल कलाम जी के योगदान को कभी भूल नहीं सकता उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी भारत को शक्तिशाली बनाया और ताकि उनका सारा जीवन सादा एवं उच्च विचारों से भरा रहा राष्ट्रपति के रूप में भी वह बड़ी सहजता एवं सरलता के साथ लोगों से मिलते रहे बच्चों को प्यार करते रहे और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते रहें वे एक महान आदर्श को स्थापित करके इस दुनिया से चले गए जिन्हें आज भी पूरा भारतवासी गर्व से कलाम जी को सलाम करता है।

कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश पासी जी ने किया श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सर्व श्री रणजीत सिंह ,विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी ,राजू पाठक ,सचिन जायसवाल , सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला ,मनोज मिश्रा गौरव गुप्ता, ज्ञान बाबू केसरवानी , विजय सिंह ,संस्कार सिन्हा प्रभात मोहन श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की



