देश

Corona crisis: प्रयागराज में राशन वितरण प्रणाली व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बैठक में सांसद रीता बहुगुणा ने दिए यह निर्देश

अंतरराष्ट्रीय आपदा कोरोना के संकटकाल में प्रयागराज सांसद ने जिलाधिकारी के साथ प्रयागराज में राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने तथा अन्य समस्याओं को लेकर वार्ता किया
प्रयागराज । प्रयागराज सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कोरोना संकट कॉल में लॉक डाउन के दौरान संसदीय क्षेत्र में तमाम तरह की समस्याओं को जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चंद्र गोस्वामी के कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया।

प्रो ० जोशी ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को तत्काल दूर करते हुए इस कोरोना संकट काल में लॉक डाउन के दौरान सभी को राशन अनाज मिल सके इसके लिए गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस पर यमुनापार के यशस्वी जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा कि यमुना पार के कई गांवों से लोगों द्वारा राशन वितरण प्रणाली में दिक्कतें आ रही हैं उन्होंने कहा कि उनके पास भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा सूचना मिल रही है।

प्रोफेसर जोशी ने जिलाधिकारी निर्देशित किया कि जिन लोगों के नाम राशन कार्ड से कट गए हैं उनके नाम तत्काल राशन कार्ड में जोड़े जाएं और जिन धारकों का आधार कार्ड की वजह से उनके राशन कार्ड पर यूनिट कम कर दी गई है उनको सुधार कर तत्काल उनकी यूनिट बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। प्रोफेसर जोशी ने कहा कि श्रमिकों को फॉर्म भरवा कर उनको सरकार की तरफ से मिल रहे अनुदान को प्राथमिकता से गरीब श्रमिकों तक पहुंचाने का काम कराएं।

स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखा जाए तथा तथा संपूर्ण प्रयागराज संसदीय क्षेत्र में जिन स्थानों पर अभी तक सैनिटाइजेशन का काम नहीं हुआ है उनको युद्ध स्तर पर कराया जाए तथा मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए जिससे कि बीमारी ना फैले। संपूर्ण इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में आम जनता को मास्क और सैनिटाइजर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। माननीय सांसद ने कहा कि हमारी सरकार संकल्पित है कि कोई भूखा ना सोए पार्टी कार्यकर्ता बुजुर्गों की जिम्मेदारी लें अतः इसके तहत तमाम उन गरीब लोगों को सूचीबद्ध तरीके से चिन्हित किया जाए तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा इस कोरोना लॉक डाउन के समय चलाई जा रही योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में सास की जिलाधिकारी को निर्देशित किया। सांसद प्रो ० जोशी के साथ प्रमुख रूप से प्रयागराज के भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, सांसद प्रतिनिधि डॉ शशिकांत तिवारी जी सांसद जनसंपर्क प्रभारी संत प्रसाद पांडेय जी प्रशानिक कार्य प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला यमुनापार जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मनु कक्कड़ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button