LatestLetestइलाहाबाद समाचार

तेलंगाना के सीएम का बड़ा ऐलान, तीन जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, UP में भी बढ़ सकती है अवधि

हैदराबाद।  देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस बीच तेलंगाना से सीएम के चंदशेखर राव के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। सीएम के चंदशेखर राव ने कहा है कि राज्य में 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म नहीं होगा। इसे तीन जून तक बढ़ाया जाएगा। 

बता दें कि तेलंगाना में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 75 पॉजिटिव केस सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मौतें दिल्ली के तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की हुई। पिछले चार दिनों में तेलंगाना में 145 मामले दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब है कि तेलंगाना से मरकज में करीब 1030 लोग गए थे। इसमें 190 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।फिलहाल राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 229 है, जिसमें 82 फीसद तब्लीगी जमात के लोग हैं। इसमें ज्यादातर मरकज से लौटे लोग हैं। तब्लीगी जमात के करीब 500 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इधर, रविवार को रंगारेड्डी में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। अब तक राज्य में कोरोना के करीब 32 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उत्तरप्रदेश में भी बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि

तब्लीगी जमात के लोगों की करतूत से प्रदेशभर के बाशिंदों को कुछ दिन की पाबंदियां और झेलनी पड़ सकती हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों में अधिकांश तब्लीगी जमात के ही हैं। ऐसे में बेहद सतर्क सरकार सभी मरीजों को चिन्हित कर लेना चाहती है, जिसके लिए लॉकडाउन की अवधि को कुछ दिन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। लिहाजा, बहुत कम संभावना है कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button