Latest

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने प्रमोद बंसल को जिला महामंत्री नियुक्त किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन रजिस्टर्ड की, वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने जाने-माने प्रतिष्ठित व्यवसाई, समाजसेवी प्रमोद बंसल को जिला महामंत्री नियुक्त किया। प्रमोद बंसल भारत विकास परिषद , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, रोटरी क्लब ,अग्रवाल समाज से जुड़े हैं। अखिल भारतीयअग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता अग्रवाल एवं उत्तम बंसल की संस्तुति पर प्रयागराज की महिला प्रभारी एवं संरक्षक श्वेता मित्तल , जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने श्रीमती कुसुम बंसल ,सक्रिय सदस्य लेडीज क्लब एवं प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की सदस्य हैं , को महिला संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपरोक्त नियुक्ति पर महेंद्र गोयल केके अग्रवाल, श्याम जी अग्रवाल, राम जी जैन, संजय अग्रवाल गोपाल मित्तल ,मनोज अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल ने ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी।

Related Articles

Back to top button