Latestप्रदेश

जिन्हें जिहाद करना हो वह बगदादी की फौज में भर्ती हो जाए

अयोध्या। अयोध्या पहुंचे सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने शुक्रवार को साधु संतों से मुलाकात के बाद कहा कि जिन्हें जिहाद करना हो वह बगदादी की फौज में भर्ती हो जाये।

वहीं उन्होंने कहा कि जो भारत को तोड़ने की बात करते हैं उन्हें अफगानिस्तान और पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

वसीम ने कहा कि जाकिर नाईक जैसे मुल्ला का विरोध होना चाहिए जो हमारे बच्चों में जहर घोल रहे हैं. इस्लामिक एजुकेशन के साथ-साथ मदरसों में मॉडर्न शिक्षा भी पढ़ाई जाए।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि विवादित परिसर पर अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा है। किसी मुल्ला के सामने नहीं।

वसीम रिजवी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन करने के बाद मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र मुलाकातकी। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के अयोध्या पहुंचने पर बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कड़ा एतराज जताया है।

उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि वसीम रिजवी जुम्मे के दिन अयोध्या आते हैं, जबकि जुम्मे को उन्हें अपने घर पर नमाज़ पढ़नी चाहिए, लेकिन वे जुमे के दिन अयोध्या आकर रामलला का पूजन अर्चन करते हैं।

इकबाल अंसारी ने कहा कि वसीम रिजवी अयोध्या राम मंदिर के लिए नहीं बल्कि खुद को बचाने के लिए आते हैं. वसीम रिजवी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में रिजवी ने बड़े घोटाले किए हैं। जिसकी सजा से बचने के लिए वसीम रिजवी राम का सहारा ले रहे हैं. भगवान राम उन पर खुश नहीं होंगे भगवान राम हम पर खुश हैं क्योंकि हम अयोध्या में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button