किन्नर अखाड़ा ने कोरोना के समूल नष्ट होने के लिये किया हवन पूजन
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) पूरा देश इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए देश में लाक डाउन है, जिसके चलते लोग घरों में कैद हैं। कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए जहां देश के डाक्टर और वैज्ञानिक मेडिसिन और वैक्सीन की खोज में लगे हुए हैं।
किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने आध्यात्मिक शक्ति से कोरोना के प्रभाव को खत्म करने की कोशिशों में लगी हुई हैं। संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना के खतरे से बचाव के लिए किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी महराज ने बैरहना स्थित आवास पर रविवार को विशेष हवन अनुष्ठान मदार के पेड़ के नीचे कर भगवान भोलेनाथ से कोरोना वायरस के समूल नाश की कामना की।
उन्होंने दावा किया है कि हवन के बाद वायुमंडल में जो धुआं निकलता है उससे वातावरण शुद्ध होता है और प्रदूषित धुंआ नष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा है कि सनातन धर्म में लोगों की ऐसी आस्था है कि इस तरह के हवन से कोरोना वायरस का भी खात्मा हो सकता है।
महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि पूर्व में भी रिषी – मुनियो ने हवन – पूजन से महामारियो का समूल नष्ट किया था। इस दौरान किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की शोभा, रजनी , मनीषा, शिवानी सहित अन्य लोग थे। पूजन बम बम पंडित ने संपन्न कराया




