तीर्थ पुरोहित समाज ने बैठक कर मुख्यमंत्री से मांग की

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) । आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की आवश्यक बैठक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई, बैठक में प्रमुख रुप से प्रयागराज में लाकडाउन के चलते बंद पड़े कर्मकाण्ड अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान न हो पाने से तीर्थ पुरोहित समाज पर आए संकट पर रोष प्रगट किया गया।
ऐसे में उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार में अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान कर्मकांड की छुट देने का स्वागत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह आग्रह किया है कि उत्तराखंड के तर्ज पर प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थों में भी कर्मकांड के लिए छुट दी जानी चाहिए।
महासभा के वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि लगभग दो माह होने जा रहा है और सभी आने वाले यात्री जो अपने प्राणियों का अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान कर्मकांड यहां प्रयाग में करने के लिए आना चाहते हैं उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते सभी यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है और उनके मृत प्राणियों की अस्थि अभी भी वो रखें हुए हैं।
मंत्री माधवानंद शर्मा ने कहा कि प्रयाग में तीर्थ पुरोहितों के जीवकोपार्जन का एक मात्र तीर्थ यात्रियों द्वारा आकर कर्मकांड ही सहारा है, लाकडाउन के चलते तीर्थ यात्रियों के न आने के कारण तीर्थ पुरोहित समाज पर जीवकोपार्जन की दृष्टिकोण से भारी संकट खड़ा हो गया है। प्रवक्ता अमित राज वैध ने कहा कि भारत के सभी तीर्थ अपने कर्मकांड के लिए जाने जाते हैं, तीर्थ पुरोहितों ने लाकडाउन का पालन करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लागू नियम कानून का पालन करते हुए सरकार के सहयोग में हैं, परंतु तीर्थ पुरोहितों के लिए अब संकट गहरा गया है।
कोई भी तीर्थ यात्रियों के न आने के कारण तीर्थ पुरोहितों अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमहंत योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह है कि प्रयागराज में तीर्थ यात्रियों को अपने कर्मकांड हेतु आने की अनुमति प्रदान कर देनी चाहिए। अंत में अध्यक्षता कर रहे श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि वो एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजकर प्रयाग में अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान कर्मकांड की अनुमति प्रदान करने का निवेदन करेंगे।
उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री रामानंद शर्मा अमित राज वैध श्रवण कुमार शर्मा माधवानंद शर्मा अनिल मिश्रा दिनेश तिवारी भय्यो महाराज जी पवन शास्त्री दिगम्बर चकहा प्रदीप पाठक सुरेश शर्मा पुष्कर तिवारी राकेश शर्मा राहूल तिवारी रजनीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।




