वृन्दावन में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव की धूम

ठाकुर वैकुंठनाथ ने विशाल रथ पर विराजमान होकर भक्तांे को किया कृतार्थ
मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। वृन्दावन में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव की धूम की धूम मची है। श्री गोदा हरिदेव के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में शनिवार को ठाकुर वैकुंठनाथ ने विशाल रथ पर विराजमान होकर भक्तांे को कृतार्थ किया। रथ को खींचने के लिये भक्तांे में होड़ सी लगी रही। श्री गोदा हरिदेव दिव्यदेश के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव का मुख्य आकर्षण रथ की सवारी है। शनिवार को प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर वैकुंठनाथ गर्भगृह से पालकी में सवार होकर मन्दिर की प्रदिक्षणा करते हुए बाहर निकले धुर गोले की ध्वनि के साथ ठाकुर वैकुंठनाथ जैसे ही पुष्पों से सुसज्जित रथ में विराजमान किया। मन्दिर परिसर ठाकुर जी की जयजयकार से गूंज उठा। मन्दिर से रथ की सवारी शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई नगरनिगम चैराहे पहुंची जहां कर्पूर आरती उतारकर विश्राम दिया गया। इधर भक्तो में रथ खीचने की होड़ सी लगी रही। करीब दो बजे सवारी पुनः मन्दिर परिसर के लिये रवाना हुई। मन्दिर परिसर पहुँचने पर ठाकुर जी को शीतल पेय पदार्थ निवेदित किए गए।



