Latestइलाहाबाद समाचार
जूना अखाड़े ने की महंत सुमेर गिरि जी की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
लखनऊ (अनुराग शुक्ला ) । आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के प्राचीन कल्याण गिरि समाधि मंदिर , लखनऊ के महंत सुमेर गिरि जी की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच कराने के लिए जूना अखाड़े के संत महात्मा लखनऊ में इकट्ठा हुए ।
संत महात्माओं में संत सोमेश्वर गिरि , पुष्कर गिरि , दिव्या गिरि, महेश पुरी , ईच्छा गिरि , मनोहर पुरी , अरूण भारतीय ने उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक जी को पत्र सौंपा।
पत्र के माध्यम से कानून मंत्री से मांग की जल्द से जल्द इस घटना की जांच हो सके और संत महात्माओं को न्याय मिल सके। कानून मंत्री ने आश्वासन देते हुए सभी संत महात्माओं को कहां उनके साथ न्याय होगा अन्याय नहीं होगा।





