Latest
प्रवासी मजदूरों को खाना और लाई चना वितरण किया गया
प्रयागराज। आज विगत दिनों की भांति प्रवासी मजदूरों को बाम्बे , गुजरात हरियाणा दिल्ली आदि राज्यों से ट़ेन आदि से आकर विहार ,मध्य प्रदेश , गोरखपुर आजमगढ़ बलिया गाजीपुर सिद्धार्थ नगर जौनपुर मिर्जापुर , फतेहपुर , कौशांबी बसो द्धारा अपने घर जाने वाले को अलोपीबाग चूंगी ओवरब्रिज के पास बसों में बैठे भूखे प्रवासी मजदूरों को खाना और लाई चना गुड़ का वितरण किया गया है । वितरण करने में पूर्व वरिष्ठ पार्षद एवं संयोजक नागरिक संघर्ष मोर्चा शिवसेवक सिंह , समाज सेवी श्रीनारायण यादव , अनन्त चौधरी , अनुपम शिन्हा , सानू भाई , सुबोध यादव , अश्रि्वनी कुमार , लवलेश आदि उपस्थित थे ।



