FEATUREDLatestNews

Breaking: यमुना एक्सप्रेस-वे पर UP रोडवेज की बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सोमवार सुबह एक बस के नाले में गिरने से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने यात्रियों की मौत पर दुख और संवेदना व्यक्त की है और डीएम-एसएसपी को घायलों को हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत का काम जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक 29 शव निकाल लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button