
इलाहाबाद। कास गंज में चन्दन गुप्ता की हत्या के विरोध में हिन्दू संघठन और युथ फॉर चेंज संस्था से जुड़े लोगो ने आज इलाहबाद के चंद्र शेखर आज़ाद की मूर्ति के पास से तिरंगा यात्रा निकाली ।
तिरंगा यात्रा की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने बीच में ही इस यात्रा को रोक लिया और यात्रा में शामिल लोगो को बताया की धारा १४४ लगी है इसलिए इस तरह की यात्रा नहीं निकाली जा सकती।
इस दौरान लोग तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े रहे और पुलिस से नोक झोक करते रहे। मामला गर्माता देख पुलिस ने यात्रा निकाल रहे सभी लोगो को हिरासत में ले लिया। और लाठियों से लोगो को खदेड़ा ।
इस दौरान लोगो ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रा निकालने वाले लोगो का कहना है की अपने ही देश में अपने तिरंगा निकलने में क्या बुराई है जबकि प्रशासन का कहना है की इनको ये यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गयी और यात्रा से शहर का माहौल ख़राब हो सकता है इसलिए सभी को रोका गया ।




