Latestइलाहाबाद समाचार

ट्रिपलआईटी: वैज्ञानिकों ने बनाया सस्ता सैनिटाइजर

प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के संस्थान के अप्लायड साइंस विभाग के प्रो. प्रतीश व छात्र अखिलेश मौर्या कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सस्ता एवं प्रभावी हैंडवॉश सैनिटाइजर तैयार किया है। इस सैनिटाइजर का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

सैनिटाइजर की लांचिंग हो गयी है। डॉ. प्रतीश ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा नियमित रूप से 20 सेकेंड तक हाथ धोने या सैनिटाइज करना सबसे कारगर उपाय है।

संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. शिर्षु वर्मा ने बताया कि सैनिटाइजर की खपत बढऩे से बाजार में उसकी कीमत बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वेबसाइट पर सैनिटाइजर बनाने की सरल विधि जारी की है।

संस्थान में डब्ल्यूओएच के मापदंड के अनुरूप अपने लैब में सैनिटाइजर का निर्माण किया है। बुधवार को सभी फैकेल्टी एवं कर्मचारियों के बीच इसे वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button