Latestइलाहाबाद समाचार

डॉ लालजी यादव जिला समन्वयक विज्ञान क्लब के लिए नामित

प्रयागराज। आज कर्नलगंज इण्टर कॉलेज प्रयागराज में प्रधानाचार्य श्री अजय वर्मा जी की अध्यक्षता में एवं अटेवा पेंशन बचाओ मंच के संयोजकत्व में जिला अधिकारी महोदय प्रयागराज के अनुमोदनोपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री आर० एन० विश्वकर्मा द्वारा डॉ लालजी यादव, प्रवक्ता – रसायन विज्ञान, कर्नलगंज इण्टर कॉलेज प्रयागराज का नाम जिला समन्वयक विज्ञान क्लब के लिए नामित किए जाने पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया ।

इस मौके पर अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एम०एल०सी० प्रत्याशी डॉ हरि प्रकाश यादव द्वारा जिला अधिकारी महोदय व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को सही व्यक्ति का चयन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए लालजी यादव को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ लालजी यादव अपने पद के दायित्व का निर्वहन करने में सफल हो यही अटेवा की तरफ से शुभकामनाएं हैं ।

      इस अवसर पर जिला संयोजक अशोक कनौजिया जी, जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जी, जिला सह संयोजक राकेश यादव जी,  हरिशंकर जी, जगत बहादुर सिंह जी, अवधेश जी , शक्ति सिंह, रविंद्र सिंह तथा अन्य कई लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button