सपा के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर गिनाई समस्याएं

प्रयागराज। सपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर बंद पड़ी कताई मिलों सहित अन्य उद्योगों को राहत पैकेज देकर चालू कराने,अस्पतालों की ओपीडी खोलने,, किसानों, बेरोजगारों, प्रतियोगी छात्रों सहित आम आदमी की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रयागराज l कोविड 19 से उपजे हालात में जनपद की बंद पड़ी कताई मिलों, उद्योगों को वित्तीय राहत पैकेज देकर चालू कराने, अस्पतालों की ओपीडी खोलने, छात्रों की फीस माफी, किसानों को प्रोत्साहन राशि, बेरोजगारी दूर करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादीपार्टी के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने आज जिलाधिकारी प्रयागराज से मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निराकरण की मांग की है l
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राहत पैकेज से वर्तमान समय में जनपद की बंद पड़ी कताई मिलों, उद्योगों को चालू कराकर हजारों की संख्या में बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सकता है l
श्री सिंह ने जनपद वासियों की सुविधा के लिए सभी सरकारी और निजी क्षेत्र की अस्पतालों की ओपीडी खोलने की भी मांग की l
सपा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने जनपद के हर इलाके में आपसी सौहार्द एवं भाई चारे बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से चौकन्ना एवं सतर्क रहने की अपील कीजिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि जो समस्याएँ उनके स्तर की हैं उनका शीघ्रता से समाधान करने का प्रयास करेंगे और उनके ग्यापन को मुख्यमंत्री जी को भेज दिया जाएगा l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार सात सूत्रीय मांगों में जनपद वासियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, दाँत के इलाज, महिलाओं के प्रसव, सहित जरूरी सर्जरी कार्य शुरू करने, किसानों को प्रोत्साहन राशि कम से कम दस हजार रुपये देने, बिजली, पानी, गृहकर, जलकर 6 माह का माफ करने, स्कूलों की फीस माफी, जानपद में बंद पड़े उद्योग चालू कराने, सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के अवसर, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों को उचित मानदेय देने और जनपद में शान्ति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है l




