Latestलोकप्रिय

कौधियारा क्षेत्र में प्रशासन सख्त तो नकल माफिया भी सक्रिय

कौधियारा से अनुराग दर्शन की रिपोर्ट

अगामी 6 फरवरी से होने वाली यू.पी. बोर्ड की परीक्षा मे जहाँ प्रदेश सरकार के कडे निर्देशो के पालन करने पर शायद नकल माफियाओ की कमर ही टूट जायेगी या यूँ कह सकते है कि नकल का ठेका लेने वाले इस बार मुहं की खायेगे, लेकिन सरकार के आदेशो का तोड़ निकालने मे लगे नकल माफिया।  शायद अपने मकसद मे कामयाब होने के लिये जी जान से प्रयास मे लगे हुये है, और लाखो रूपये की रकम की पेसगी लेके तैयार खडे है परीक्षा केन्द्रो पर, जबकि बनाये गये सेन्टरो पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरो से तो लगता है कि इस बार की परीक्षाये नकल वीहीन ही रहेगी, लेकिन कहाँ कुछ नही जा सकता है। कही लगाये गये सीसी टीवी कैमरे शोपीस बने हैं। दिखावे के लिये सीसी टीवी कैमरे हो पर चलने के नाम पर जीरो साबित हो । बहरहाल  यह तो कल 6 फरवरी को ही देखा जायेगा । कुछ यही हाल है इस समय कौधियारा छेत्र मे यू.पी.बोर्ड के बनाये गये सेन्टरो का जो पिछली सरकारो मे नकल कराने का गढ माने जाते रहे है ।

यहाँ के ज्यादा तर केन्द्रो पर तो 2017 की यू़.पी. बोर्ड की परीछा मे तो नकल कराने की हद ही हो गयी थी जब कि इस बार क्या होगा यह देखा जायेगा। वैसे ठेके पर नकल कराने वाले लोगो ने जुगाड तन्त्र के जरिये परीछा केन्द्रो पर अपनी सेटिंग के अनुसार ड्यूटी भी लगवा ली है  जिससे उनके सागिर्दो को नकल करा सके ।

अगर देखा जाये तो कौधियारा मे कुल अब तक प्राप्त थाने पर लिस्ट के अनुसार 8 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है ! जिनमे कक्षा 10मे 3041 तो कक्षा 12 मे कुल 1386 छात्र अपनी किस्मत आजमायेगे ! वही नकल के लिये मसहूर तीन स्कूलो को भी इस बार फिर से परीक्षा केन्द्र बनाया गया है ! तो वही कौधियारा क्षेत्र मे एक केन्द्र को संवेदन शील की लिस्ट मे डाला गया है, तो वही कुछ छात्र भी परिजनो के साथ गुरूजनो की गुरू परिक्रमा मे देखे जा रहे है और अपने अपने लिये ब्यवस्था की आसान राह की तलास मे लगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button