स्कूलों में फीस माफी के लिए सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज आज को कोरोनावायरस लॉकडाउन में स्कूलों की फीस माफ करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 4 सूत्री ज्ञापन जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री नितिन कुमार दुबे के नेतृत्व में दिया ।
जिसमें कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन में सभी सरकारी व निजी संस्थानों की बच्चों की फीस माफ की जाए साथ ही नए सत्र में प्रवेश के दौरान एडमिशन शुल्क न लिया जाए ।
स्कूली बच्चों के शुल्क निर्धारित किया जाए ज्ञापन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए नितिन कुमार दुबे ने बताया कि इस वैश्विक महामारी जोकि राष्ट्रीय आपदा है और हर वर्ग परेशान है।
इस संकट की घड़ी में स्कूलों द्वारा लगातार अभिभावकों पर इसके लिए दबाव बनाया जाना अनुचित है लॉकडाउन के कारण सभी वर्गों का व्यवसाय बंद है ऐसे में लोग फीस देने में असमर्थ सरकार से मांग है कि स्कूलों को लॉकडाउन के समय की फीस माफ करने के लिए कहा जाए।
जो स्कूल जबरन दबाव बना रहे हैं उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से श्री चंद दुबे अभय मिश्रा पूनम सिंह मृदुल सिंह कुमुद कांत पांडे रजनीश मिश्रा राकेश त्रिपाठी प्रशांत पांडे राजेंद्र द्विवेदी चंद्रप्रकाश सिंह पवन यादव अरशद उल्लाह बृजभान यादव राकेश पटेल आदि लोग शामिल रहे।


