Latestमेला समाचार

“स्वच्छ प्रयाग सुंदर प्रयाग ” के लक्ष्य के साथ निकली रैली

इलाहाबाद। आज दिनांक 5-2-18 को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज से एक रैली निकाली गई।

इस रैली में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज तथा आर्य कन्या इंग्लिश मीडियम के करीब 150 छात्र छात्राओ एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्रीमती ऋतु सुहास ,आर्य कन्या कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल जी, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा श्रीवास्तव जी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता एवं स्वछता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।इस रैली में “स्वच्छ प्रयाग सुंदर प्रयाग “का नारा देकर लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button