Latest

कोरोना के सामने आए छह नये मामले

प्रयागराज। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को छह नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। झूंसी के मुंशी का पुरा निवासी 28 वर्षीय युवक शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली से लौटा। उसने अपनी जांच दिल्ली में ही कराई थी। यहां आने के बाद उसे रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली। अशोक नगर स्थित पत्रकार कालोनी निवासी 39 वर्षीय एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं है। उसे दो तीन दिनों से बुखार आ रहा है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय का शोधार्थी है।
इसी तरह बमरौली स्थित आईटीबीपी के सेंटर में गत 07 जून को दिल्ली से लौटा एक जवान (44 वर्ष) कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं दिल्ली से लौटा प्रतापपुर के बसाना गांव का 31 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा प्राइवेट लैब में हुई जांच में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुंडा की के मझिल गांव निवासी 51 वर्षीय महिला का शहर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उसकी जांच कराई गई। फतेहपुर के औंग निवासी 44 वर्षीय एक युवक भी शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती था। प्राइवेट लैब से उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Related Articles

Back to top button