Latest

नववर्ष 2022 का हर्षोल्लास से स्वागत

संकट मोचन हनुमान मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

शहर के सभी पार्कों में बच्चों ने उठाया झूले और मोटर बोट का आनंद

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नववर्ष 2022 का हर्षोल्लास से स्वागत किया जा रहा है। सुबह से लोग एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भेंट कर रहे हैं। शहर से संगम तक नववर्ष की खुशियां मनाई जा रही हैं। चौराहों को गुब्बारों, फूलों और झालरों से सजाया गया है। सड़कों पर नववर्ष के स्वागत को कलात्मक रूप से लिखा गया है। सिविल लाइंस स्थित आई लव यू प्रयागराज सेल्फी प्वाइंट पर सुबह से युवाओं की टीम नववर्ष के स्वागत में पहुंच रही हैं। कड़ाके के ठंड के बीच नए साल की खुशी मनाने के लिए हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह है। सिविल लाइंस हनुमत निकेतन, बड़े हनुमान मंदिर बंधवा, मनकामेश्वर, शक्तिपीठ अलोपी देवी मंदिर, कल्याणी देवी, ललिता देवी और शनि मन्दिरों में भक्त दर्शन-पूजन कर नए साल से आशीष प्राप्त कर रहे हैं। आज शहर के सभी पार्कों में काफी भीड़ रही ।लोग बच्चों को लेकर हाथी पार्क, कंपनी बाग स्थित पार्क, मिंटो पार्क मैं काफी भीड़ दिखाई पड़ी। जहां बच्चे झूला झूल रहे हैं कुछ बच्चे नाव की वोटिंग का आनंद ले रहे थे। नए वर्ष के पहले दिन शनिवार का दिन होने की वजह से हनुमान मंदिरों में काफी भीड़ रही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर , सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर , चौक स्थित बाल रूप हनुमान मंदिर में भक्तों का दर्शन की लंबी-लंबी लाइनें दिखी।

 

अनुराग दर्शन कैमरे की नजर से

नए वर्ष के पहले दिन मंदिर और पार्क में लोगो ने उठाया लुफ्त

 

 

Related Articles

Back to top button