Latest

प्रयागराज: फाटक खुला रहा तो रुक जाएगी ट्रेन, रेलवे क्रासिंग पर किये गए सुरक्षात्मक उपाय

प्रयागराज। समपार फाटक (रेलवे क्रासिंग) पर दुर्घटनाओं को रोकने व सड़क परिवहन से जुड़े लोगों में जागरूकता लाने के लिए रेलवे देशभर में समपार फाटक जागरूकता सप्ताह मना रहा है।

प्रयागराज मंडल के सिग्नल विभाग ने समपार फाटक को सुरक्षित पार करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मंडल में ए-रूट के लगभग सभी समपार फाटक को सिग्नल सिस्टम के साथ इंटरलॉक कर दिया गया है। इससे रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुला रहने की स्थिति में चलती ट्रेनों को पहले ही रोका जा सकेगा।
इतना ही नहीं, समपार फाटक के खुलने और बंद होने की स्थिति को प्रदर्शित करने के लिए रोड सिग्नल लगाए गए है। इस दौरान सड़क मार्ग से गुजरने वालों को सचेत करने के लिए लगातार हूटर बजता रहता है।

रात में समपार फाटक दूर से ही नजर आए इसके लिए बूम पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव शीट भी लगाई गए है। ट्रेन समपार फाटक से लगभग 400 मीटर की दूरी पर होती है तो स्वचालित अलार्म बजने लगता है।
सिग्नलिंग उपकरणों को चोरी होने से बचाने के लिए एंटी थेप्ट अलार्म लगाया गया है तथा इसे मंडल के केंद्रीय डाटा लोगर केंद्र से भी जोड़ा गया है। सभी स्टेशन के संचार प्रणाली के पावर सप्लाई की मॉनीटरिंग की आवश्यकता को पहचानते हुए 37 स्टेशनों को केंद्रीय डाटा लोगर केंद्र से जोड़ा गया है। इससे पावर सप्लाइ के खराबी को तत्परता से पहचानकर समय रहते ठीक किया जा सके। मंडल के सभी स्टेशन एवं ऑटो सेक्शन के सभी सिगनल के सिग्नल यूनिट को अच्छी तरह से कवर कर दिया गया है ताकि बारिश के पानी से सिग्नल उपकरण खराब न हो तथा रेल परिचालन सुचारु रूप से चलता रहे।

Related Articles

Back to top button