वकीलों के बीच में हुई मारपीट, दोनों पक्षों से दर्ज हुआ एफ आई आर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना कर्नलगंज में वकीलों के बीच में हुई मारपीट जिसके चलते हैं दोनों पक्षों से दर्ज हुआ एफ आई आर।
मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है ।जहां आज सुबह लगभग 11:30 बजे कचहरी परिसर में 2 महीनों के दो अलग-अलग गुटों में मारपीट हो गई मारपीट का कारण किसी मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में आपसी विवाद था । बात ही बात में विवाद इतना बढ़ गया कि पहले कचहरी के अंदर दोनों पक्षों के बीच में मारपीट हुई । उसके उपरांत जब दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा कर्नलगंज थाने लाया गया। तो वहां पर भी दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई ।अर्जुन के लाडू से चले पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है एवं फायर कर दिया गया है। इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी से शहर उत्तरी विधानसभा के दावेदारी कर रहे है। कर्नलगंज थाने में विजय द्विवेदी एवं उनके तीन साथियों अनिल पांडेय अनुराग उपाध्याय रितेश पांडे शुभम मिश्रा सहित 15 से 20 अज्ञात साथियों के पर धारा 147, 352 ,504, 506 ,427, 392 और सीएलए1932 के सेक्शन 7 के तहत मुकदमा कायम हुआ। विजय द्विवेदी की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई है एवं उसने भी दूसरे पक्ष पर अपने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है और अब दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा कायम किया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चतुर्थ अजीत अजीत कुमार चौहान ने मीडिया को बताया कि न्यायालय परिसर एवं थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी दोनों पक्षों में मामला काफी पुराने समय से चला रहा था जिसकी वजह से कल यह मामला रौद्र रूप ले लिया और आज सुबह थाना परिसर में हुए मारपीट के बाद दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।


