जनसत्ता दल कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर चीनी सामान का पुतला फूंका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चौराहे पर चीनी सामानों का बहिष्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आहूत हुई जिसमें जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी आनंद पांडे ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कमल शर्मा ने की कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार व प्रदेश सचिव अमित पांडे के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ पंकज पांडे उपाध्यक्ष विवेक जायसवाल महासचिव अजय दिवेदी सचिव शिवेंद्र प्रताप जितेंद्र प्रताप कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अभिशेक शुक्ला इमरान मोहम्मद शाहिद सुमित दुबे निसार अहमद अभिषेक प्रताप सिंह सहित तमाम नेता उपस्थित थे
नेताओं द्वारा चीन निर्मित सामानों का पुतला दहन करते हुए चीन का विरोध जताया है।




