मेजा पुलिस ने हत्या मामलें में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मेजा प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बिसहीजन खुर्द गाँव में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी,मामले में ।मेजा पुलिस हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का सपना हो रहा साकार ,मेजारोड चौकी प्रभारी अपराधियों पर कर रहे ताबड़तोड़ कार्रवाई
जबकि तीन आरोपियों को एक हफ्ते पूर्व चौकी प्रभारी मेजा रोड पंकज कुमार त्रिपाठी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या मामले में ही वांछित आरोपी चल रहे। कुलदीप कुमार तिवारी,पुत्र गुलाब चंद्र अजय तिवारी पुत्र स्व फूलचंद तिवारी निवासी बिसहीजन खुर्द को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह मुखबिरी की सटीक सूचना पर हत्या मामले में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर चौकी प्रभारी मेजा रोड पंकज कुमार त्रिपाठी ने जेल भेजा। उल्लेखनीय है कि मेजा रोड पंकज कुमार त्रिपाठी जब से चौकी का कार्यभार ग्रहण किए हैं।तब से चौकी क्षेत्र इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई का दौर जारी है। प्रतिदिन एक से बढ़कर एक गुड वर्क मेजारोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी का सामने आ रहा है। शुक्रवार को ही मेजारोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने दो लोगों को हत्या के आरोप में व एक व्यक्ति को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।व एक व्यक्ति को दो टायर के साथ गिरफ्तार कर एक दिन में चार आरोपियों को जेल भेजा। मेजारोड चौकी क्षेत्र इलाके में चर्चा जोरों पर है कि जब से मेजा रोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने चार्ज संभाला है। तब से अपराधियों व अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।



