Latest

दौलत हुसैन फाइनल में, अफ्फान एवं फरहान चमके

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दौलत हुसैन इंटर कालेज ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल को 15 रन से हराकर अलीगढ़ में आयोजित विपिन कुमार स्मारक अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।

टीम कोच मो. रिजवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में दौलत हुसैन ने 25 ओवर में 100 रन (फैजान 22, तन्मय 21, विकास पांच, अरमान दो विकेट) बनाकर अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल को 24.1 ओवर में 85 रन (विकास 18, अफ्फान तीन विकेट) पर समेट दिया। अफ्फान मैन ऑफ दि मैच रहे।

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में दौलत हुसैन ने फरहान अंसारी (84) के अर्धशतक से एमके क्रिकेट अकादमी को 44 रन से हराया। दौलत हुसैन ने 20 ओवर में 159 रन बनाये। एमके अकादमी की टीम 20 ओवर में 115 रन पर सिमटी। फरहान मैन ऑफ दि मैच रहे।

Related Articles

Back to top button