आर्थिक आधार पर देंगे सभी को आरक्षण- सोशलिस्ट पार्टी

प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अखिल भारती सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश में अगर अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी की सरकार बनती है । तो सभी को आर्थिक आधार पर आरक्षण देंगे । उन्होंने कहा कि देश में लागू आरक्षण की व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार होना चाहिए क्योंकि जिन लोगों को पहले से आरक्षण मिलता रहा है । वही लोग आज भी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं ऐसे में समाज का एक बड़ा वर्ग जिस को आरक्षण मिलना चाहिए। वह उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं । जिससे वह पहले जहां था वहीं आज भी रह गया है । उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी तैयारियां सभी जिलों में व्यापक स्तर पर शुरू हो गई है । प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में से 22 सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों का चयन चल रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था, रोजगार और बढ़ती हुई महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं इससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बडी संख्या मे लोग रोजगार के लिए परेशान है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार एक साजिश के तहत सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। इससे पूजीपतियों को पूरी तरह से लाभ करा रहे हैं और नौकरी पेशा लोगों को सड़क पर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश में जहां गरीबी बढ़ रही है वहीं महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है और आम आदमी परेशान है । बैठक में अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरि नारायण मिश्र, मंडल प्रभारी मिर्जापुर बीएन मिश्रा, जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे, प्रदेश सचिव संतोष सिंह , प्रयागराज महानगर के महामंत्री अभिनव मालवीय, प्रदेश युवा अध्यक्ष विनोद मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, रवि सोनकर, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सभी ने संगठन को मजबूत करके आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतने की बात कही ।



