Latest

Pryagraj: पार्थिव शिवलिंग का निर्माण दूसरे दिन भक्तों द्वारा जारी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में शेरडीह झूँसी स्थित संस्थान के केन्द्रीय कार्यालय में विश्व जन कल्याण, कोरोना महामारी की ।

समाप्ति एवं राष्ट्र की उन्नति सहित मनोकामना पूर्ति हेतु जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ आज दूसरे दिन भी विधि विधान के साथ सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ, आज के अभिषेक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने भगवान भोलेनाथ के पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं अभिषेक करते हुए प्रार्थना किया की शीघ्र ही कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी विश्व सहित हमारे राष्ट्र से समाप्त हो जिससे इस समय सारी मानव जाति जो भीषण आर्थिक, सामाजिक एवं महामारी के चपेट में बद से बदतर जिन्दगी व्यतीत करने को बाध्य हैं ।

उससे छुटकारा मिल सके। श्री पाण्डेय ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त शिव भक्तगणों से अपील किया कि दोपहर 3 बजे से 6 बजे के बीच हो रहे अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति देकर भगवान भोलेनाथ की अहैतुकी कृपा के पात्र बने। यज्ञ पुरे सावन मास जारी रहेगा।
आज आरती अभिषेक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर0 के0 मिश्रा (प्रबंधक एवं संचालक माँ विंध्यवासिनी धाम करछना) जी की उपस्थिती के अलावा संस्था के संरक्षक फूलचन्द्र दुबे, अंतराष्ट्रीय मूँछनृत्यक राजेंद्र तिवारी दुकानजी, नागेन्द्र सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पाण्डेय, संजय बनकटा, क्षमा दुबे सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button