खुशबू ए आजादी 2020’’ स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगाठ

‘‘
के अवसर पर आयोजित आन लाइन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह, आन लाइन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आॅन लाइन ‘‘खुशबू ए आजादी 2020’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 15 अगस्त को प्रणव सिंह द्वारा देश भक्ति गीत – तेरा देश पुकारे, पद्मश्री शोवना नारायण ने वंदे मातरम, पद्म श्री रंजना गौहर ने झांसी की रानी नृत्य नाटिका, अजय तिवारी ने लोक गीत, अनुजा द्वारा गायन आत्म निर्भर भारत और पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने वंदेमातरम् देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसी क्रम में दिनांक 16 अगस्त 2020 को भी देश भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां की गयीं। सर्वप्रथम पदम्श्री मालिनी अवस्थी जी ने देश भक्ति गीत, ज्योति श्रीवास्तव ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से नृत्य नाटिका, भेरू सिंह चैहान ने मालवी गीत, अजय तिवारी ने लोक गीत, प्रणव सिंह ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर ‘खुशबू ए आजादी 2018-2019 में केन्द्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागी कई विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी सम्मिलित किया गया। ।
कार्यक्रम को nczcc की वेबसाइट और www.facebook.com/nczcc पर लाइव प्रस्तुति की गयी। स्वतंत्रता दिवस पर ‘वो हिन्दुस्तान नाटक की प्रस्तुति की गई जिसका निर्देशन मुकेश शर्मा द्वारा किया। अभिनय और संवाद थिएटर समूह चंडीगढ़ का रहा।
केन्द्र के निदेशक श्री इन्द्रजीत ग्रोवर द्वारा सभी कलाकारों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
‘खुशबू ए आजादी 2020’ कार्यक्रम में देश भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की छवि उभरी। कलाकारों ने एक से एक बढ़कर देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें सोशल मिडिया में अभी तक 35000 दर्शकों ने देखा और सराहा। अनेकता में एकता एवं विविधता से भरे आयोजन में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।




