Latest

बीटेक-आईटी के वैभव को मिले दो स्वर्ण पदक, उपाधि से नवाजे जाएंगे 403 मेधावी


ट्रिपलआईटी का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह संपन्न।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर इस बार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का दीक्षांत समारोह का आनलाइन आयोजन किया जा रहा हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. पी. नागभूषण ने बताया कि 403 छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जायेंगी व 10 मेधावियों को पीएचडी उपाधि से अलंकृत किया जायेगा। शनिवार, 12 सितम्बर को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. के. सिवान होंगे।
संस्थान के बीटेक-आईटी के छात्र वैभव श्रीवास्तव को दो स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। उसे बीटेक (आईटी) और चेयरमैन स्वर्ण पदक मिलेंगे। बीटेक का संस्थान पदक स्वर्ण वैभव को मिलेगा जबकि शिवम् फियालोक को रजत व सिमरन गिल को कांस्य पदक प्रदान किया जायेगा। बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन) के श्रव्या पाण्डेय, श्रृष्टि अग्रवाल व गौरांशी निली को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक मिलेगा। एमटेक आईटी की छात्रा राशि अग्रवाल को स्वर्ण, प्रज्ञा सुरेश कुमार को रजत और आयुष जैन को कांस्य पदक मिलेगा। एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन) की अदिति अग्रवाल को स्वर्ण, जाधव चौतन्य ज्ञानेश्वर को रजत तथा अभिषेक यादव को कांस्य पदक प्रदान किया जायेगा। एमबीए में पराग शर्मा, अनुराग सिंह व शाश्वत शंकर को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिया जायेगा। ड्यूल डिग्री बीटेक एमटेक के देवदत्ता गोडनायक को स्वर्ण, इतिशा बंसल को रजत तथा गगनजीत सिंह रीन को कांस्य पदक प्रदान किया जायेगा।
प्रो. पी. नागभूषण ने बताया कि संस्थान की ओर से बीटेक, एमटेक, एमबीए-आईटी के वर्ष 2016 के प्रत्येक तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से अलंकृत किया जायेगा। दस छात्रों (ऋचा आनंद, राजेश माहुले, रजनीश कुमार, अमृत पाल, अंजली गौतम, भर्तुहरि पांडिया, नेहा मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, शिशु पाल कुमार तथा राजेश कुमार झा) को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी।
इसी क्रम में डॉ. टीसीएम पिल्लई स्मृति स्वर्ण पदक बीटेक आईटी-2016 बैच की गरिमा चड्ढा को, नोबेल वैज्ञानिक प्रो. क्लाउड कोहेन तानोजी स्वर्ण पदक बीटेक आईटी-2016 की छात्रा तान्या अग्रवाल, प्रो. डा. इंग मथियास क्लेनर स्वर्ण पदक बीटेक आईटी-2016 के छात्रा निहारिका श्रीवास्तव, प्रो. जौली कोहेन तानोजी स्वर्ण पदक एमटेक बीआई-2018 की छात्रा शिवानी गुप्ता को प्रदान किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button