Latest

आतंकियों की विधानसभा चुनाव और त्योहारों में धमाका करने की थी तैयारी

(अनुराग शुक्ला) कानपुर (अनुराग दर्शन समाचार)। दिल्ली में पकड़े गए आतंकी आमिर और रावतपुर गांव निवासी हुमैद के बीच लगातार बात होती थी। आमिर के मोबाइल में पड़े सिम की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) में यह साक्ष्य मिले हैं। आमिर और हुमैद के बीच बातचीत के अलावा वीडियो काल और वाट्सएप काल भी मिली हैं। इसमें ही जाजमऊ निवासी एक व्यक्ति के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। इसकी ही तलाश में जाजमऊ में भी छापा मारा। बताया यह भी जा रहा है कि आमिर ने भी कानपुर में रेकी की है, वह कानपुर में भी धमाके करने की योजना बना रहे थे।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ माड्यूल के छह आतंकी मंगलवार को पकड़े गए थे। बुधवार को भी तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हीं में से एक आतंकी मोहम्मद आमिर जावेद के संपर्क कानपुर के रावतपुर गांव निवासी हुमैद से मिले हैं। दोनों के बीच लंबी बातचीत होती थी।जिस तरह से आतंकियों के पास से विस्फोटक मिला है, उससे पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पूछताछ में आतंकियों के विधानसभा चुनाव और आने वाले त्योहारों में धमाका करने की साजिश का पता चला है। दिल्ली में पकड़े गए आतंकी आमिर की हुमैद से पहचान उसके छोटे भाई के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों मिलकर खजूर का कारोबार करने लगे। मगर, सूत्रों के अनुसार दोनों आरडीएक्स (विस्फोटक) की सप्लाई करते थे।

Related Articles

Back to top button