Latest

पूर्व पार्षद नन्द लाल नंदा को मिली जान से मरने की धमकी, किया शिकायत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सदियापुर के पूर्व पार्षद नन्दलाल निषाद नंदा को कुछ रंगदाओं ने धमकी दिया है कि उनको अपनी 204 वर्गगज जमीन लिख दें और कैश पैसा दें नहीं तो अंजाम बुरा होगा ।
अपनी रजिस्टर्ड शिकायत द्वारा नन्द लाल निषाद निषाद नंदा के लिखा है कि धमकी देने वालों में विशाल शाहनी छतनाग के रहने वाले । ने पहले फ़ोन करके कहा कि 204 वर्गगज जमीन लिख दो मेरे आदमी नंदा को सुरक्षा देंगे , उसेक लगभग एक एक महीने के बाद सैदपुर तिराहे पररस्ते में नन्दलाल निषाद की मुलाकात विशाल शाहनी , अरुण कुशवाहा , जीतेन्द्र बजरंगी , और अन्य चार पांच लोग से हो गयी ।
नन्दलाल निषाद के तहरीर के अनुसार नंदलाल निषाद का कालर पकड़ कर और कमर में लगे तमंचे को दिखा कर धमकी देने लगे कि पहले वाली बात को हलके में ले रहे हो तुम्हारे पेट में पीतल भर देंगे ।
पूर्व पार्षद नन्दलाल निषाद नंदा ने अधिकारीयों से रजिस्टर्ड शिकायत करके अपने सुरक्षा और जानमाल के रक्षा की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button