Latest

सत्यनिष्ठ जनसेवक पार्टी के जिला कार्यकारिणी विस्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सत्यनिष्ठ जनसेवक पार्टी के प्रयागराज जिला कार्यकारिणी विस्तार किया ।इस क्रम में आज संगठन विस्तार(युवा शाखा) बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अद्यक्षता जिला अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने किया।

साथ ही साथ कुछ नए पदाधिकारी भी बनाये गए जिसमे श्री अनूप कुमार यादव जी को ‘करछना विधानसभा सह संगठन मंत्री'(युवा शाखा), रोमित केसरवानी(शिवा) को ‘नैनी मंडल महामंत्री(युवा शाखा) के पद का दायित्व दिया गया।
जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि पार्टी धीरे धीरे हर बूथ तक पहुँचेगी और पूर्ण विश्वास के साथ सबको साथ लेकर न्याय की आवाज को उठाया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल अद्यक्ष दिवाकर द्विवेदी,कौंधियारा ब्लॉक सह संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव,बारा विधानसभा सह संगठन मंत्री विजयराज भारतिया ,सदस्य महेंद्र यादव शिवम,प्रशांत ,सुधीर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे और सबने नव नियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button