होली मिलन के साथ हुआ सम्मान विशाल भंडारा में हजारों ने लिया प्रसाद
इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से शुक्रवार को ईसीसी के पीछे गऊघाट पर धूमधाम से होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

गुरुदेव के साथ स्वयं सेवकों और बडी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सत्संग किया। गुरुदेव ने लोगों को साथ रहने , साथ चलने और भाईचारा बढाने पर जोर दिया।

कहा कि भगवद भजन से ही मानव को सरल मार्ग से मुक्ति मिलती है और सभी कष्ट दूर होते है। ऐसे में भगवद भजन और पूजन करना चाहिये। उन्होने कहा कि गुरु मार्ग दर्शक होता है। वह उन्नति और कष्ट दूर करने का रास्ता भक्ति मार्ग से बताता है।

इस दौरान कुंभ मेला – 2019 के दौरान चलने वाले 10 स्थानों पर विशाल अन्न क्षेत्र की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण करेगे ।

इसके लिये करीब 25 हजार स्वयं सेवक माहभर अन्न क्षेत्र में लाखो लोगो की सेवा करेगे। गुरुदेव महराज जी ने इस दौरान संस्था से जुडे स्वयं सेवको और क्षेत्रीय लोगों को उल्लेखनीय योगदान के लिये सम्मानित किया । आचार्य शांतनु ने बताया कि इस दौरान विशाल भण्डारा हुआ जिसमें बडी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा।


