उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा प्रयागराज को श्रीराम वनगमन मार्ग और गंगा पर एक और नए सेतु का मिला तोहफा

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा प्रयागराज को राम वन गमन मार्ग के साथ गंगा पर एक और नए सेतु का तोहफा मिल गया है। जो नया राष्ट्रीय राजमार्ग प्रतापगढ़ के निकट से शुरू होकर जेठवारा, लालगोपालगंज, श्रृंगवेरपुर धाम से कौशांबी होकर चित्रकूट तक जाएगा। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से महाकवि आचार्य तुलसीदास के जन्म स्थान राजापुर को भी जोड़ा जाएगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग और पुल के एलाइनमेंट को तय करने के लिए सलाहकार फर्म की नियुक्ति का टेंडर जारी कर दिया है। उम्मीद है अगले 6 महीने में सलाहकार फर्म डीपीआर का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय में प्रस्तुत कर देगी। पार्षद मनोज कुशवाहा जी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राम का वन गमन मार्ग और इसी से जुड़े गंगा पर एक नए सेतु के निर्माण को लेकर लगातार केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय पर दबाव बनाने में जुटे थे। जानकारों का कहना है कि मंत्रालय का तर्क था कि इलाहाबाद में फाफामऊ के पास गंगा पर 6 लेन का नया पुल बन रहा है। रिंग रोड में भी गंगा पर चार लेन का नया पुल प्रस्तावित है, जो इस पुल के बेहद करीब होगा। इसके साथ ही जीटी रोड इलाहाबाद बाईपास सेक्शन में फोरलेन का पुल चालू है। करीब 40 किमी की दूरी में चार बड़े सेतु का निर्माण आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं होगा। लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य श्रृंगवेरपुर धाम के विकास और श्रीराम वन गमन मार्ग से कौशांबी को जोड़ने और गंगा पर नए पुल के निर्माण को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ लगातार प्रयास में जुटे रहे। इसका नतीजा यह निकला है कि मंत्रालय ने श्रृंगवेरपुर धाम के पूर्वी हिस्से में इस पुल के निर्माण की सैद्धांतिक और बजटीय मंजूरी प्रदान कर दी है। इस उपलब्धि को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रति आभार जताया और प्रयाग वासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम वनगमन मार्ग प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन बाईपास से कनेक्ट हो जाएगा, जिससे अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर जिलों के लोग आसानी से बिना प्रतापगढ़ शहर में घुसे चित्रकूट की तरफ जा सकेंगे। अयोध्या से चित्रकूट की दूरी भी कम हो जाएगी। साथ ही अब श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इससे श्रृंगवेरपुर धाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। लोगों को ज्यादा रोजगार और आमदनी भी प्राप्त होगी। और आगे कहा कि
एनएचएआई के लखनऊ सर्कल के मुख्य अभियंता कार्यालय की सहायक अधिशासी अभियंता रुचिर अग्रवाल ने 3 दिसंबर 2020 को डीपीआर बनाने के लिए सलाहकार फर्म के चयन का टेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार लालगोपालगंज बाजार में सघन आबादी को देखते हुए श्रीराम वनगमन मार्ग पर एक बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा। गंगा पर पुल श्रृंगवेरपुर धाम के पूर्वी हिस्से में बनेगा।
इस प्रोजेक्ट को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इस सड़क और पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। तेजी से इसका निर्माण कराया जाएगा।

इस उपलब्धि को लेकर भाजपाइयों ने माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी के प्रति आभार जताया आभार जताने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा पार्षद मनोज कुशवाहा देवेश सिंह वर्मा केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राघवेंद्र कुशवाहा राजन शुक्ला सचिन जायसवाल आदि समस्त कार्यकर्ता गण रहे।


