यात्रियों के अस्थि विसर्जन एवं पूजा पाठ पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाये

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की महत्त्वपूर्ण बैठक कीडगंज कार्यालय पर हुई, बैठक में लाकडाउन के चलते पूरे भारत वर्ष के तीर्थ पुरोहितों की स्थिति पर गम्भीर चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि पूरे भारत में लाकडाउन के चलते अस्थी विसर्जन एवं गंगा स्नान करने हेतु तीर्थ यात्रियों के न आने के कारण तीर्थ पुरोहितों के समक्ष भुखमरी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से अनुरोध है कि तीर्थों में तीर्थ यात्रियों के अस्थी विसर्जन एवं पूजा पाठ पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाय। तथा तीर्थ यात्रियों के कर्मकाण्ड के लिए तीर्थ पुरोहितों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाय।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश पाठक जी के द्वारा रामेश्वरम में तीर्थ पुरोहितों को दी गई सहायता की सराहना की गई तथा अध्यक्ष द्वारा तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी के आपदा राहत कोष में १ लाख ५१ हजार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाठक जी का आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी, वरिष्ठ सदस्य,सनद पांडेय, पं. श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा अमित राज वैध पवन पांडेय अनिल मिश्रा दिनेश तिवारी भय्यो महाराज राजू शुक्ला रजनीश तिवारी दिगम्बर चकहा प्रदीप पाठक सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।




