Latest
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश वाराणसी द्वारा आहूत की गई समीक्षा बैठक

वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। लोक अदालत के पूर्व पूर्णकालिक सचिव सुधा ने बुधवार को बताया कि आगामी 12 दिसम्बर को बैंक प्रीलिटिगेशन, राजस्व, बीएस एन एल, परिवहन विभाग से संबंधित मामले,बीमा क्लेम, पारिवारिक निस्तारण आदि के मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जायेगा ।श्रीमती सिंह ने आम जनमानस से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने वादो का निस्तारण करायें।
इसी संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, वाराणसी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक भी मनोरंजन कक्ष ,दीवानी न्यायालय में आहूत की गयी।जिसमे राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12-12-2020 में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारी गण एवम अन्य विभागों के प्रभारी गण से अधिकतम निस्तारण कराये जाने पर बल दिया गया।



