मूंज क्राफ्ट मॉडल विलेज महेवा की बदल गई तस्वीर”

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, हज एवं वक्फ विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के नैनी एरिया का भ्रमण किया।
बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजको के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। मुलाकात व भ्रमण के क्रम में ही कैबिनेट मंत्री महेवा पूरब पट्टी में डेवलप हो रहे मूंज क्राफ्ट मॉडल विलेज पहुंचे।
जहां की तस्वीर पिछले कुछ महीनों में पूरी तरह से बदली हुई नजर आई। मूंज क्राफ्ट माडल विलेज के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंशा की। मूंज क्राफ्ट बनाने वाली महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
लोगों ने कहा की विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों से महेवा स्थित मूंज क्राफ्ट माडल विलेज की तस्वीर ही बदल गई है।
मंत्री नंदी ने चक लाल मोहम्मद में बूथ अध्यक्ष राजेश राय, प्रहलाद सिंह, पवन कुमार, शईमुद्दीन, समीर, रमन कुमार, तौसीफ अहमद, केवला प्रसाद, श्याम लाल यादव, अनूप भारतीय, जियालाल भारतीय, बलभद्र पांडे, अमित विश्वकर्मा, नंदलाल कुशवाहा, अनूप गुप्ता, अनूप कुमार निषाद, प्रदीप कुमार, रंजन कुमार, नितिन कुमार, विजय प्रकाश, अजीत कुमार के आवास पर जाकर लोगों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने बिजली, पानी, सीवर निकासी, सड़क मरम्मत के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जाने की मांग की। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरॉना काल में विधायक निधि सस्पेंड होने के कारण अभी तक जो काम पेंडिंग में थे, वह एक बार फिर मार्च बाद तेजी के साथ शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध है।




