Latest

बिना समतल जमीन पाने से प्रयागवाल सभा नाराज

दल दल व गड्ढे में जमीन मिलने से है नाराज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग किनारे लगने वाले माघ मेला क्षेत्र में प्रयाग वालों द्वारा बताए जाने वाला तंबुओं की नगरी में विवादों के बीच शनिवार को तीर्थ पुरोहितों को बिना समतल जमीन आवंटित कर दी गई। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। इससे प्रयागवाल सभा में नाराजगी है। सभा ने मेला प्रशासन पर मनमानी के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
प्रयागवाल सभा के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि काली मार्ग पर दक्षिणी पटरी और उत्तर पटरी तथा त्रिवेणी मार्ग के दोनों तरफ संस्थाओं और संतों को जमीन आवंटित की गई थी। बाकी बची जमीन को समतल नहीं कराया गया था। मेला प्रशासन ने शनिवार को पुलिस बल की मदद से तीर्थ पुरोहितों को आवंटित कर दिया। पुरोहितों का आरोप है कि कम भूमि होने पर समस्या बताने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। आरोप लगाया कि मेला प्रशासन ने मनमाने तरीके से जमीन का आवंटन किया है। इसके अलावा प्रत्येक सेक्टर में भूमि भी रोककर रखी गई है। कई स्थानों पर बगैर नापजोख के जमीन आवंटित कर दी गई। इस दौरान संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, अमरनाथ तिवारी, गोपाल मिश्र, गोविंद मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, नितिन मिश्र समेत सैकड़ों तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button