Latest
फाफामऊ की जीत में अभिषेक और फारूक चमके

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अभिषेक के अर्धशतक (74 नाबाद, 69 गेंद, 11 चौके, एक छक्का) और फारूक के बहुमुखी खेल (67 रन एवं दो विकेट) की मदद से फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 26.3 ओवर में 160 रन (प्रियांश 38, युवराज सिंह 29, प्रिंस भारतीय 22, अंशु भारतीय व शिवराज तीन-तीन, फारुख दो विकेट) बनाये। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 25.1 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन (अभिषेक 74 नाबाद, फारूख 67, रुद्र तिवारी दो विकेट) बना लिये। अभिषेक मैन ऑफ दि मैच रहे।


