Latest
ईश्वर शरण क्लब की आसान जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ईश्वर शरण क्रिकेट क्लब ने रुद्राभिषेक ट्रस्ट स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन (आरटीएसइ) को 70 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में ईश्वर शरण क्लब ने 30 ओवर में 184 रन (अनमोल यादव 61, आदित्य मिश्र 40, अक्षत यादव तीन विकेट) बनाकर आरटीएसइ को 30 ओवर में 114 रन (अनुवेंद्र यादव व किशन द्विवेदी 19-19, शाश्वत दो विकेट) पर सीमित किया।




