प्रयागवाल सभा के चुनाव हेतु आज 11 सदस्यों की टीम का गठन किया गया

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागवाल समाज के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों की महत्वपूर्ण बैठक अखिल जगत तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम कृष्ण तिवारी जी के अध्यक्ष में बांध स्थित उनके कैम्प कार्यालय में हुई. बैठक में विगत दो दिन पूर्व प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों को एकजुट करने के लिए हुए आमसभा में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर प्रयागवाल सभा का चुनाव कराने के निर्णय के अनुसार आज उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों के मौजूदगी में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी में ( दारागंज से ) श्री रामकृष्ण तिवारी. डा. प्रकाश चन्द्र मिश्रा. ( कीडगंज से ) श्री श्रवण कुमार शर्मा श्री माधवानन्द शर्मा. ( मालवीय नगर से ) श्री विष्णु प्रोहा. राजन तिवारी. ( नई बस्ती से ) श्री आनन्द त्रिपाठी. श्री रमेश मिश्रा. ( गंगापार) श्री राजगुरु. ( यमुनापार) श्री गुरु पान्डेय. ( मोहत्सिमगंज) राज कुमार पाठक को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया. इसी कमेटी के देखरेख में समस्त प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों का क्षेत्रवार प्रतिनिधि बनाकर प्रयागवाल सभा के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी. उक्त अवसर पं. हीरामणि भारद्वाज. डा. प्रकाश चन्द्र मिश्र. अजय पान्डेय. माधवानन्द शर्मा. मनोज शर्मा. गोलू पान्डेय. श्रवण कुमार शर्मा. अमित राज वैध रसिक तिवारी गोकुल पान्डेय. आदि उपस्थित रहे।




