रानी रेवती देवी का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह संपन्न

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके किया।
आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने किया, विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन विभु श्रीवास्तव एवं परीक्षाफल की घोषणा तथा वृत्त निवेदन परीक्षा प्रमुख अवधेश कुमार ने किया। तत्पश्चात संगीताचार्य मनोज गुप्ता एवं रिचा गोस्वामी के निर्देशन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में गणपति नृत्य, समूह गीत “आया वसंत आया वसंत”, नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा समूह नृत्य “बादल पे पांव है”, “सैनिक गतिविधियों पर आधारित नृत्य” एवं विद्यालय के छात्र कार्तिकेय चौहान के बांसुरी वादन एवं कशिश शुक्ला के गीत “मुकुट सिर मोर का” ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिंह परिहार (निदेशक मिशन इंस्टीट्यूट), अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा दरबारी (उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश), डॉक्टर रघुराज सिंह (पूर्व प्राचार्य हंडिया डिग्री कॉलेज एवं अध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश )पूर्व छात्र आलोक ओझा (चीफ इंजीनियर एयर फोर्स बमरौली), समाजसेवी प्रमोद बंसल एवं अजय केसरवानी का आशीर्वाद समस्त छात्र छात्राओं को मिला। प्राइमरी वर्ग में पूरे छात्र-छात्राओं में पहला स्थान अनिकेत कोहली, जूनियर वर्ग में खुशी पांडे तथा सीनियर वर्ग में ओम मिश्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके किया । तत्पश्चात सम्मान समारोह के अंतर्गत पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों का सम्मान किया।
गया इस अवसर पर हकीम रामदास एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक वरिष्ठ अधिवक्ता केo एनo कुमार के द्वारा विद्यालय मे कक्षाश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को ₹1000, ₹500 एवं ₹250 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया ,तथा इसी क्रम में इसी ट्रस्ट के द्वारा समस्त लिपिको एवं कर्मचारियों को ₹500 एवं ₹200 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया तथा संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, खेल एवं संगीत के उन विजेताओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्यालय की तरफ से अन्य स्थानों पर जाकर पुरस्कार प्राप्त किया एवं अपना स्थान बनाया।
अंत में सूरदास जी द्वारा लिखित होली गीत “वृंदावन श्याम मची होली” गीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं। सिमरन कुमारी खुशी मौर्या अंजली शर्मा यश पांडे आयुष गौतम धनराज कुमार निष्ठा तिवारी इशिका त्रिपाठी शिवानी यादव वंश कुमार वैभव कुमार अनिल आनय कौशिक सृष्टि यादव विभा केसरवानी अयम तिवारी आर्यन कुमार अंकित राज शौर्य राय सौम्या कुमारी वंशी कुमारी विशाल यादव आरोही त्रिपाठी आदर्श यादव आनंद पांडे अभिराज पटेल यश पांडे मृत्युंजय शुक्ला मितुल राय कशिश पाल स्वाति आयुषी विभा पांडे पूजा मौर्य सोनम उमंग गुप्ता आशु कुमार उमंग गुप्ता आशुतोष गुप्ता पूजा दास एवं पल्लवी पांडे प्रमुख रहे।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने तथा कार्यक्रम का कुशल एवं भावपूर्ण संचालन सत्य प्रकाश पांडे, मान सिंह यादव एवं दिनेश शुक्ला ने किया।




