Latest

व्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व मे आज राम भवन चौराहा के पास रंगारंग कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमे कोरोना काल को ध्यान मे रखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर जीवंत झांकियों द्वारा किया गया झांकी में राधा कृष्ण की होली की सबने सराहना की समारोह का संचालन राम प्रसाद यादव ने किया तथा अतिथि के रूप में पधारे दुर्गा प्रसाद गुप्ता व्यापारी नेता पंकज जायसवाल सन्तोष जैन समाज सेवी आदि ने उपस्थित सभी व्यापारियो को होली की हार्दिक शुभकामना देते हुए उन्हे सदैव समाज व देश की सेवा हेतु कार्य करने की भावना को भी प्रणाम किया। कार्यक्रम मे अनेक व्यापारियो को समाज सेवा हेतु किये जा रहे अतुलनीय कार्य के लिए सम्मान तथा अशोक गुप्ता को उनके लेखन विधा के लिए लेखन प्रतिभा सम्मान व राशिद समीर को कोरोना वीर सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह मे मुख्य रूप से रविंदर यादव चंद प्रकाश कौशल विशाल अग्रहरी शिव शंकर केसरवानी सुरेन्द्र केसरवानी आरती केसरवानी आशा केसरवानी कलावती गुप्ता मनीष गुप्ता युसूफ अंसारी अयोध्या प्रसाद अग्रहरी शकुंतला शर्मा संजय गुप्ता रमेश वैश्य सुनील अग्रहरी अहमद अली विकाश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button