Latest

फेविपिराविर टेबलेट की 50 प्रतिशत आपूर्ति कोविड अस्पतालों को व 50 प्रतिशत आपूर्ति चयनित मेडिकल स्टोरों को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी सोमवार को केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में फेविपिराविर की आपूर्ति के बारे में निर्णय लिया गया कि फेविपिराविर टेबलेट की 50 प्रतिशत आपूर्ति कोविड अस्पतालों को अनिवार्य रूप से की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 50 प्रतिशत आपूर्ति चयनित मेडिकल स्टोरों को की जायेगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि चयनित मेडिकल स्टोरों द्वारा फेविपिराविर दवा चिकित्सक के प्रेसिक्रब्शन पर ही विक्रय की जायेगी तथा उसका रिकार्ड भी रखा जायेगा। सम्बंधित मेडिकल स्टोर दवा का पूर्ण विवरण रखेंगे। मांगे जाने पर कितनी दवा की बिक्री की गयी, कितना स्टाॅक शेष है। इसकी सूचना उपलब्ध करायेंगे। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या के अनुसार ही इस दवा की आपूर्ति की जायेगी। बैठक में ड्रग निरीक्षक गोविंद गुप्ता ने बताया कि चुनिंदा मेडिकल स्टोरों को इस दवा की आपूर्ति की जायेंगी। जिनमें मुख्यत अभिषेक एंड कम्पनी टैगोर टाउन, रिलेक्स मेडिकल स्टोर सोहबतियाबाग, सूचिता फार्मेंसी हासिमपुर रोड बालसन चैराहा, द्विवेदी मेडिकल स्टोर सुलेमसराय, वाईडी बालसन केमिस्ट बालसन चैराहा, रामा केमिस्ट बालसन चैराहा, किंग केमिस्ट सिविल लाइंस, ललिता मेडिकल मीरापुर, देव एण्ड संस नार्थ मलाका, स्वरूपरानी है। बैठक में राना चावला अध्यक्ष प्रयाग केमिस्ट एण्ड ड्रग स्टोर एसोसिएशन फुटकर, परमबीर सिंह महामंत्री थोक विक्रेता, निखिल मलान, प्रवीण कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों के अलावा औषधि निरीक्षक गोविंद गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button