80 वर्षीय पूर्व दर्जा मंत्री मोती लाल कुशवाहा का निधन सपा ने जताया शोक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज लोक दल सजपा व समाजवादी पार्टी की राजनीति का मज़बूत स्तम्भ रहे मोती लाल कुशवाहा का ८० वर्ष की आयु मे निधन हो गया।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने अनुसार मोती लाल कुशवाहा सन् ८३ मे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष भी बने।मुलायम सिंह यादव ने उनहे शहर पश्चिमी से विधान सभा का टिकट भी दिया था।वहीं लोक सभा चुनाव भी इलाहाबाद संस्दीय क्षेत्र से लड़े थे।वह लघुउद्धोग विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहे।उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव व महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने वरिष्ठ समाजवादी नेता के निधन पर दुख प्रकट किया। पूर्व राज्यमंत्री रामानन्द भारतीय ज़िला कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव ने उनके साथ संगठन मे बिताए दिनो को याद करते हुए कहा की स्व मोती लाल कुशवाहा के रामबाग़ स्थित शक्ति होटल मे महानगर का कार्यालय हुआ करता था वहीं सभी नेताओं का जमावड़ा लगता था।वरिष्ठ सपा नेता के निधन पर योगेश यादव,इफ्तेखार हुसैन,रामानन्द भारतीय,विनोद चन्द्र द्वबे,राम मिलन यादव,गुलाब सिंह यादव अमरजीत सिंह पटेल रवीन्द्र यादव सै०मो०अस्करी दिनेश यादव विजय वैश्य,मोइन हबीबी इसरार अन्जुम,शाहिद प्रधान,ओ पी यादव,अभिमन्यु पटेल मो०ग़ौस ज़ामिन हसन आदि ने गहरा दुख प्रकट किया।




