Latest

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान – केसरी देवी पटेल

रक्त का कण कण मानव जीवन के लिए बहुमूल्य- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन है की मूल मंत्र की अवधारणा को लेकर के सिविल लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित 150 लोगों ने रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 106 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए सांसद केसरी देवी पटेल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि रक्तदान महादान है और माननीय कर्मों में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है क्योंकि रक्त का कण कण मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है क्योंकि रक्त का हर एक कण किसी व्यक्ति को जीवन बचाने का कार्य करता है और उन्होंने आगे कहा कि आज रक्तदान करके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है
इस अवसर पर सर्वप्रथम युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा एवं अभिषेक गिरी शिवांक द्विवेदी ,कुणाल सिंह , अविरल मिश्रा ,अमर तिवारी ने रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ कराया तत्पश्चात सभी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30 मई को महानगर के सभी सेक्टरों में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों के द्वारा सेवा का कार्य किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा के सभी मोर्चों के द्वारा किया गया जिसमें बेली हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर पंकज जी एवं उनकी टीम के द्वारा ब्लड डोनेट का कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पदुम जायसवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल प्रमोद मोदी राजू पाठक विनय मिश्रा सचिन मिश्रा यस कौशल किशोरी लाल जायसवाल अनिल भट्ट विजय श्रीवास्तव मनोज कुशवाहा कविराज श्याम प्रकाश पांडे नितिन कुमार सत्या जायसवाल सूर्यकांत त्रिपाठी आदि भाजपा युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button