Latest

टोंस नदी के घाट पर धड़ल्ले से चल रहा बालू का अवैध खनन

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एक तरफ शासन जहां अवैध खनन के प्रति सख्त हैं। वहीं मेजा थाना क्षेत्र के कोना गांव के टोंस नदी के घाट पर धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है।

खनन माफियाओं के नेटवर्क के आगे प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

खनन माफियाओं के नेटवर्क के आगे प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। सूत्रों की माने तो प्रशासन की मिली भगत से बालू खनन का अवैध कारोबार चल रहा है। अवैध खनन का कारोबार करने वाले लोग टोस नदी के लाल बालू को बेच कर मालामाल हो रहे हैं। प्रतिदिन अवैध खनन का खेल चलता रहता है। बालू खनन करके नाव के सहारे परिवहन कराके करछना थाना क्षेत्र भेजा जा रहा है। वही उस पार घाट पर लगे खनन माफियाओं के ट्रैक्टर बालू की ढुलाई करने में लगे हुए हैं। गौरतलब हो कि दो साल पूर्व इसी अवैध लाल बालू खनन को लेकर के जमकर गोलीबारी हुई थी जिसमें करछना थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत हुई थी।
समय रहते स्थानीय प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जागना होगा जिससे कि दोबारा पूर्व की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

Back to top button