इलाहाबाद समाचार

VIDEO:सेवा कार्यों के साथ डिप्टी सीएम के जन्मदिवस पर मना जश्न

इलाहाबाद। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद में उनके समर्थकों ने आज 49वें जन्मदिवस पर इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर सफ़ेद कबूतरों को हवा में उड़ाने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।

इस दौरान महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने ढोलनगाड़े के साथ जमकर आतिशबाजी की.।

डिप्टी सीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की कल केशव जी के जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ता ब्लड डोनेट करने के साथ अस्पतालों में मरीजों को फल. गरीबों में कपड़ा बांटकर जन्मदिन की खुशियों को बांटने के साथ पार्टी एवं केशव मौर्या जी के उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगें। डिप्टी सीएम के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button